सीएम योगी बोले- सिर्फ नानक देव ही कर सकते थे ‘बाबर को जाबर’ कहने की चेष्टा

Reporter- Ram Anuj Bhatt

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव में उनको नमन किया। लखनऊ में डीएवी कॉलेज के मैदान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिखों के महान संत गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।

डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में सीएम योगी अदित्यनाथ पहुंचे। जहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मेयर संयुक्ता भाटिया भी प्रार्थना सभा के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एशिया और उसके आसपास के बड़े भूभाग पर गुरू नानक देव ने अपने कीर्तन के माध्यम से लाखों लोगों को सदाचार का पाठ पढ़ाया।

उस दौर में भी वह सीधा बोलते थे और बाबर को जाबर कहने की चेष्टा सिर्फ नानक देव ही कर सकते थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक की वाणी में लोक कल्याण के भाव छुपे हैं। यह भाव आज 550 वर्ष के बाद में उनके विचार में दिखाई पड़ रहे हैं।

उन्होंने लोक कल्याण के लिए अपने सत्संग और प्रवचन दिए और अनेक यात्राएं की। एशिया और यूरोप के एक बड़े भूभाग को कीर्तन और यात्राओं के माध्यम से कृतार्थ किया। 550वां वर्ष पहले गुरु नानक साहब ने अवतार लिया।

खुशखबरी ! दिल्ली पुलिस के कई विभाग में निकली बंपर भर्तियां , ऐसे करेंआवेदन…

आप सबके जीवन में तमाम खुशियां हैं, मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने अवतार लिया था। सिख धर्म की रक्षा में उनकी भूमिका को नकारा नही जा सकता। खालसा पंथ की ही कृपा है कि लंगर में जाति धर्म से ऊपर उठ कर सेवा की जाती है।

LIVE TV