सपा नेताओं की छेड़खानी से तंग छात्राओ नें सीएम अखिलेश को लिखे 2000 पत्र

अलीगढ़। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर जोर देते हैं। प्रदेश के सीएम भी महिलाओं की सुरक्षा की बातें करते हैं। लेकिन सूबे के अलीगढ़ जिले की कहानी कुछ और ही है। जिले के तीन डिग्री कॉलेज की करीब 2000 छात्राओं ने सपा नेताओं की छेड़खानी से तंग आकर  सीएम अखिलेश को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।सीएम अखिलेश

यह  भी पढें:- समाजवादी स्मार्ट फोन के प्रस्ताव पर सीएम अखिलेश के कैबिनेट की मुहर

छात्राओं ने चिट्ठी के कहा है कि सपा नेता कॉलेज में गुंडागर्दी करते हैं। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जिसके कारण सैकड़ों लड़कियों ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। चिट्ठी के जरिये सीएम अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई गई है। डीएस कॉलेज के बाहर सपा छात्र महासभा के अध्यक्ष मुंतजिम किदवई पर हमला हुआ था। संजू बजाज और धीरज चौधरी के खिलाफ गांधी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था।

यह भी पढें:- यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, झांसी से आईएसआई एजेंट गिफ्तार

इसके बाद सपा छात्र नेता जियाउर्रहमान और रंजीत चौधरी की अगुआई में कॉलेज में घुसकर हंगामा किया। लड़कियों के साथ बदसलूकी की और छेड़छाड़ की गयी। छात्राओं का कहना है कि इस घटना के बाद से कॉलेज में दहशत का माहौल है। कॉलेज में आये दिन ऐसी घटनाएँ होती हैं।

अलीगढ़ के एडीएम सिटी एस बी सिंह का कहना है कि कॉलेज में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। अब देखना है कि छात्राओं की चिट्टी पर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री क्या रुख अपनाते हैं।

LIVE TV