सिलीगुड़ी पदयात्रा से पहले गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर ममता ने दागे केंद्र सरकार पर निशाने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी में पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन कर रहीं हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रैलियों और सभाओं का दौर चोटी पर है। आज सिलीगुड़ी में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन कर रहीं हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। दयात्रा के जरिए ममता घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठा रहीं हैं। पदयात्रा से पहले ममता ने ट्वीट किया कि लगातार गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर बीजेपी देश की जनता को लूट रही है। महिलाओं के लिए हालात सबसे ज्यादा मुश्किल हो गए हैं।

लोगों पर बढ़ते बोझ को कम करने के प्रति सरकार के उदासीन रवैये से ममता को आपत्ति है। उन्होंने एलान कर के कहा कि सिलीगुड़ी में महंगाई के खिलाफ मैं आज सभी महिलाओं की अगुवाई करुंगी। उन्होंने केंद्र सरकार से LPG की कीमतों को कम किये जाने की अपील की। ममता ने ट्वीट कर हैशटैग इंडिया अगेंस्ट एलपीजी लूट का भी इस्तेमाल किया।

पीएम की रैली से पहले ममता बनर्जी अपना दमखम दिखाने का कोई मौका नहीं गवांना चाहेंगी। आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली हो रही है। चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद राज्य में यह उनकी पहली रैली होगी।

LIVE TV