सिर्फ इस काम को करने से आप पर होगी धन की वर्षा, हमेशा भरा रहेगा आपका बटुआ…

सप्ताह के हर दिन का अपना-अपना महत्व है। आज हम आपको उस दिन के बारे में बताएंगे जो कि भगवान विष्णु के लिए बेहद खास है। अब आप जान ही गए होंगे कि, हम यहां गुरुवार की बात कर रहे हैं।

गुरूवार या वृहस्पतिवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है।

सिर्फ इस काम को करने से आप पर होगी धन की वर्षा

जिन लोगों की कुंडली में गुरू डाउन होता है या जिनके घर में धन संबंधी परेशानियां आती रहती है उनके लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से कई सारी परेशानियां जिंदगी से छूमंतर हो जाती है।

 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिसका पालन कर आप गुरू को प्रसन्न कर सफलता के मार्ग पर बड़ी ही आसानी से आगे बढ़ सकते हैं और तो और इन उपायों को अपनाकर आप मालामाल भी बन सकते हैं।

भगवान विष्णु यानि कि भगवान कृष्ण का एक और रूप। अब कृष्णजी की बात हो रही हो तो मोर पंख का आना स्वाभाविक है। जैसा कि हम जानते हैं कि मोर पंख कृष्ण जी के बहुत प्रिय वस्तुओं में से एक है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख बहुत शुभ होते हैं और इनके कई लाभ हैं। घर में मोरपंख रखने से गुरु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है।

विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोपों का कुमारस्वामी ने दिया करारा जवाब, गठबंधन पर कहा..

इसके अलावा इसे पर्स में रखने से पर्स कभी भी खाली नहीं होता।

साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख ग्रह दोषों को दूर करता है।शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। गुरूवार के दिन चावल में केसर या हल्दी लगाकर अपनी शर्ट की जेब में रखने से यह शुभ फल देता है।

इसी के साथ इस दिन जेब या पर्स में पीले रंग का कपड़ा या रुमाल भी रख सकते हैं जिससे गुरू मजबूत बनता है और अगर गुरू शक्तिशाली है तो यह बाकी बाधाओं को आपसे दूर रखता है जिससे समस्याएं आसपास नहीं भटकती है।

 

LIVE TV