सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री भंडारी का निधन

सिक्किम केनई दिल्ली| सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। भंडारी के परिवार में पूर्व सांसद उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। वह सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी के संस्थापक थे।

वह पहले गोरखा नेता थे जिन्होंने किसी राज्य की कमान संभाली थी। वह 1979 और 1994 में सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे।

सिक्किम हाउस के एक अधिकारी ने कहा, “प्राइमस अस्पताल में उनका निधन हुआ।”

अधिकारी ने कहा कि रीढ़ संबंधी शिकायत पर उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। इस बीच रविवार को शाम 4.30 बजे हृदयाघात की वजह से उनका निधन हो गया।

भंडारी का जन्म 5 अक्टूबर 1940 को पश्चिम सिक्किम के मालबासे गांव में हुआ था। उन्होंने 1967 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

वह 1979 में सिक्किम के दूसरे मुख्यमंत्री बने। उसके बाद से 1994 तक वह राज्य मुख्यमंत्री रहे।

LIVE TV