सावन के सोमवार पर ताजमहल में आरती करने पर छिड़ा घमासान…

शिवसेना ने आगरा जिला प्रमुख वीनू लवानिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर ताजमहल की आरती करने का एलान कर नया विवाद खड़ा करने का आरोप है। लेकिन शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र में यह जानकारी देते हुए लिखा है कि वीनू लवानिया का पार्टी से कोई सरोकार नहीं है।

 

बतादें की पिछले दिनों वीनू लवानिया ने इस बार भी ताजमहल को तेजोमहल बताते हुए सावन के सोमवारों पर उसकी आरती करने का एलान किया था। जहां एएसआई ने प्रशासन से स्मारक के आसपास पर्याप्त सुरक्षा की मांग भी की थी। इस बीच शिवसेना ने इस प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विकास कार्य न होने के चलते ग्राम प्रधान के खिलाफ की शिकायत !

खबरों के मुताबिक सोमवार को शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि उनकी पार्टी का न तो ताजमहल प्रकरण से और न ही वीनू लवानिया से कोई लेना देना है। वीनू लवानिया को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता का भी आरोप था।

दरअसल वीनू लवानिया ने प्रदेश प्रमुख पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ठाकुर अनिल सिंह नहीं बल्कि ललित कुमार शर्मा पार्टी के प्रदेश प्रमुख हैं। उन्हें निष्कासन के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

 

 

LIVE TV