साल के इस दिन एलियंस ने दुनिया में रखा था कदम, लेकिन क्यों किसी को नहीं हुई खबर…

आज से कई साल पहले जुलाई सन 1947 में लोगों का कहना था कि एलियन धरती पर आए हैं। तब लोगों ने सरकार पर आरोप लगया था कि उसने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी।

एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि लोग जो कह रहे थे वह सही था। जिसका खुलासा 30 साल बाद हुआ। 1947 में जॉर्जिया के शहर रोसवेल Roswell के लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने आसमान में उड़नतश्तरी को उड़ते हुए देखा है।

alians livetoday

संचार के संसाधनों में कमी होने के बावजूद पूरी दुनिया में एलियन के धरती पर आने का हल्ला हो गया। मामले ने तब और ज़ोर पकड़ लिया जब केनेथ अर्नाल्ड नाम के एक पाइलट ने इस खबर पर मुहर लगा दी।

अर्नाल्ड का दावा था कि उन्होंने आसमान में कोई अजीब से चीज उड़ती हुई देखी थी। उस समय UFO के बारे में हर कोई नहीं जानता था। तो अर्नाल्ड ने उसको उड़नतश्तरी नाम दिया।

अर्नाल्ड के द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें इस बात का दावा करती हैं कि आसमान में कुछ तो अजीब सी चीज उड़ रही थी।

इस घटना के कुछ समय बाद Roswell में कुछ हवाई दुर्घटना हुई। विलियम नाम के किसान को अपने खेतों में कुछ गिरता हुआ नज़र आया। जब वह उसके पास गए तब वहां एक विशाल पतंग जैसा कुछ था।

वह कोई आम पतंग नहीं थी। उसपर धातु लगा हुआ था और उसे बनाने के लिए प्लास्टिक का भी इस्तेमाल किया गया था। विलियम को कुछ अजीब सा लगा। फिर क्या था अखबारों में खबरें आने लगीं।

नौसेना प्रमुख ने अब यहां से दी आतंकवादी हमले की चेतावनी, बताई ये वजह…

खबरों में बताया गया था कि सेना उसकी जांच कर रही है। लेकिन कुछ समय बाद सेना ने जांच की बात से इंकार कर दिया। सरकार ने दावा किया कि वह एक हॉट एयर बलून था।

सरकार के बदलते दावों से जनता असमंजस में पड़ गई थी। सूई अब सोवियत यूनियन पर घूमी और यह बोला जाने लगा कि शायद वो एटम बम तो तैयार नहीं कर रहे।

LIVE TV