सारा की डिनर डेट में कवाब में हड्डी बनीं मम्‍मी अमृता

मुंबई। बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज अपने बच्‍चों को लेकर काफी प्रोटेक्‍टिव रहते हैं। कई सेलेब्रिटीज को अपने बच्‍चों को प्रोटेक्‍ट करते हुए अक्‍सर कैमरे में कैद किया गया है। कई स्‍टार किड्स के प्रोटेक्‍टिव पैरेन्‍ट में एक नाम अमृता सिंह का भी शुमार है। हाल ही में सारा की डेट में उनकी मम्‍मी अमृता पीछे पीछे नजर आई हैं।

सारा के डेब्‍यू पर अमृता अक्सर बोलती नजर आती हैं। सारा के हर कदम का फेसला हमेशा से अमृता ले‍ती आई हैं। अमृता का प्रोटेक्‍टिव अवतार कई बार दिखा हैं। बीती रात एक बार फिर ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। इस बार अमृता सारा की डिनर डेट के बीच नजर आईं।

डेब्‍यू की वजह से सुर्खियों में बनीं सारा को बीती रात मुंबई के एक रेस्‍त्रां में डिनर डेट एंजॉय करते देखा गया। इन दिनों अपनी अप‍कमिंग फिल्म राबता का प्रोमोशन कर रहे सुशांत सिंह राजपूत डिनर डेट पर सारा के साथ नजर आए। सारा और सुशांत की डिनर डेट में केवल मम्‍मी अमृता ही कवाब में हड्डी नहीं बनीं बल्कि कोई और भी दिखा।

असल में सुशांत और सारा की डेट काफी खास थी। ये डिनर डेट उनके डेब्‍यू फिल्‍म के डिसकशन के लिए हुई थी। सुशांत और सारा की डेट पर अमृता के अलावा डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर मौजूद थे। खबरों के मुताबिक सारा अभिषेक कपूर की फिल्‍म ‘केदारनाथ’ में सुशांत के अपोजिट डेब्‍यू करने वाली हैं।

सारा के डेब्‍यू के लिए अमृता काफी सेलेक्‍टिव हो रही हैं। वह बहुत ही सोच समझ कर सारा को बॉलीवुड में लान चाहती हैं। इसलिए सभी मीटिंग में वह सारा के साथ जरूर नजर आती हैं।

सारा की डेट

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV