महिला को घर ले जाकर किया सामूहिक बलात्कार, प्लॉट दिलाने का दिया झांसा

सामूहिक बलात्कारलखनऊ। महिला को सस्ता प्लॉट दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस एफआईआर दर्ज करने की बजाय महिला को टालती रही। पुलिस से निराश महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तीनों युवकों पर गैंगरेप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।

जाजमऊ निवासी महिला के पति की मौत तीन वर्ष पहले हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद महिला ने अपनी जमा पूंजी से खुद का मकान बनाने के लिए प्लॉट खरीदने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच उसकी मुलाकात सनिगवां के गायत्री नगर निवासी युवक से हुई। युवक ने उसे सस्ता प्लॉट दिलाने का वादा करते हुए कई खाली जमीनें दिखाईं।

सामूहिक बलात्कार की शिकार महिला पहुंची थाने

पिछले साल 24 नवंबर को युवक उसे अपने मकान पर ले गया। वहां उसके दो मित्र पहले से थे। तीनों ने उससे रेप किया। वहां से छूटते महिला नौबस्ता थाने पहुंची। पुलिस ने उसे अगले दिन आने को कहा। इसके बाद से पुलिस उसे लगातार टालती रही।

पुलिस से निराश होकर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उसकी शिकायत सुनकर नौबस्ता पुलिस को मुकदमा दर्ज करने और जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दे दिया। नौबस्ता पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

LIVE TV