साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ एकजुट हुए साधु संत, दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कर रहे हठ योग

मध्यप्रदेश में साधु संत समाज के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम रहा है और इसी मुद्दे पर  भाजपा सरकार से खफा साधु संत अब भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं।

मंगलवार की सुबह भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए।

digvijay-singh

हिंदुत्ववाद के जिस प्रतीक के तौर पर दिग्विजय के खिलाफ भाजपा ने यहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, उसी के केंद्र में स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर साधु समाज, भाजपा के खिलाफ है। इस हठ योग और धुनी का नेतृत्व कर रहे कंप्यूटर बाबा भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

कंप्यूटर बाबा का दो टूक कहना है कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर नहीं बनाया। इसलिए अब राम मंदिर नहीं, तो मोदी नहीं। उनके नेतृत्व में हजारों साधु दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं।

भोपाल में पूजास्थल पर एक बोर्ड भी लगा हुआ है। इस बोर्ड पर लिखा है- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हजारों संतों का हठयोग। कंप्यूटर बाबा ने कहा है कि 7 से 9 मई तक भोपाल में देशभर के साधु-संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग करेंगे।

बाहुबली जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ ‘एवेंजर्स एंडगेम’ निकली टाइटैनिक से भी आगे…

इसके बाद रोड शो करके उन्हें जिताने की अपील करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

कंप्यूटर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि साधू का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं।

LIVE TV