साक्षी महाराज का हिंदूवादी बयान, श्मशान की दो गज जमीन न करें बेकार

साक्षी महाराजनई दिल्‍ली। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने वाले बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर भारी विवाद होना तय है। इसबार इन्होने कहा है कि भारत में जगह की कमी को देखते हुए किसी भी धर्म-संप्रदाय के लोगों को शव दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए बल्कि शवों का दाह संस्कार किया जाना चाहिए।

साक्षी महाराज का हिंदूवादी बयान

साक्षी महाराज का कहना है कि भारत में दो-ढाई करोड़ साधु हैं, इसके अलावा 20 करोड़ मुस्लिम भी हैं तो अगर सबको कब्र चाहिए तो हिंदुस्तान में जमीन ही कहां बचेगी।  साक्षी महाराज का ये विवादिद बयान यहीं नहीं थमा  आगे उन्होंने कहा, ‘चाहे उसे आप कब्रिस्तान कहें, चाहे श्मशान.. हर शव का दाह किया जाना चाहिए। किसी भी शव को दफनाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’

आपको बता दें कि इससे पहले भी साक्षी ने मेरठ में मुस्लिम समाज को भड़काने वाला बयान दिया था। साक्षी ने कहा था कि ‘4 बीवी और 40 बच्चों वाले’ मुस्लिम समाज की वजह से ही देश की जनसंख्या बढ़ रही है, और इसके लिए हिंदू दोषी नहीं हैं। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने साक्षी के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया था। हालांकि, उनके इस बयान से बीजेपी ने किनारा कर लिया था और इसे साक्षी महाराज का निजी बयान बताया था।

LIVE TV