साक्षी महाराज ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा 2019 के बाद देश चुनाव की कोई जरूरत नहीं…

नई दिल्ली। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनावों को लेकर एक अजीब सा बयान दिया है। उन्होंने देश में मोदी की सुनामी बताते हुए कहा कि, ‘2019 लोकसभा चुनाव के बाद देश किसी चुनाव की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए मैं मोदी की सुनामी को धन्यवाद देता हूं।’

अक्सर अपने बयानों से विवाद में रहने वाले साक्षी महाराज ने कहा कि ”मोदी नाम की सुनामी है। देश में जागृति आई है, मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा। केवल यही चुनाव है, इस देश के लिए प्रत्याशी जितवाने का काम करें।”

साक्षी महाराज ने कहा, “जिस तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह आज भारतीय जनता पार्टी को चला रहे हैं। सारे संस्थान ख़त्म किए जा रहे हैं। साक्षी महाराज ने अब ये साफ कर दिया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से आ गई तो इस देश में तानाशाही होगी। किसी संस्थान का कोई मतलब नहीं होगा।

भारत नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई 50 लाख की हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

उनके इस बयान पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि साक्षी महाराज ने बीजेपी की असली मंशा को जाहिर कर दिया है।

आपको बता दें कि देश में 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। पहला चरण 11 अप्रैल से शुरू होगा। नतीजे 23 मई को आएंगे।

LIVE TV