रियो ओलंपिक की स्टार खिलाड़ी साक्षी करती हैं लव, जानिये कौन है उनके सपनों का राजकुमार

साक्षी
अपने नये लुक में साक्षी

रियो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीतने वाली साक्षी को प्‍यार हो गया है। अपने प्‍यार को पाने के लिए साक्षी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनका जीवनसाथी भी एक पहलवान है।  साक्षी जल्‍द ही पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी करने की तैयारी में हैं। 23 वर्षीय सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक जिले में एक अखाड़ा चलाने वाले पहलवान के बेटे हैं। सत्यव्रत भी एक विख्यात पहलवान है जिन्‍हें भारत सरकार से अर्जुन अवार्ड मिल चुका है।

सत्यव्रत के पिताजी सत्यवान, साक्षी और सत्यव्रत के कोच हैं। खबरों की माने तो सत्यवान के अखाड़े में ही पहली बार साक्षी और सत्यव्रत की मुलाकात हुई, फिर दोनों की मुलाकत प्यार में बदल गयी। समय के साथ दोनों के संबंध और भी गहरे हुए और अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया हैं।

साक्षी के रियो ओलंपिक में जाने से पहले ही सत्यव्रत और साक्षी के परिजनों ने दोनों का रिश्ता तय कर दिया था। साक्षी अपने प्यार सत्यव्रत के बारे में कह चुकी हैं कि “सत्यव्रत उनके अच्छे दोस्त हैं, जो हमेशा उनका हौसला बढाते हैं।

साक्षी के होने वाले जीवनसाथी सत्यव्रत:

साक्षी के होने वाले साथीसत्यव्रत 97 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती खेलते हैं। सत्यव्रत कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े इवेंट में देश के लिए सिल्वर मैडल जीत चुके हैं। हाल में हरियाणा के गुरुग्राम जिले में आयोजित भारत केसरी दंगल के दौरान सत्यव्रत तीसरे पायदान पर रहे थे। सत्यव्रत कुश्ती के भारत केसरी और चंबल केसरी जैसे बड़े राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

24 वर्षीय साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीता था, साक्षी ने कांस्य पदक जीता था, साथ ही साक्षी ओलंपिक में भारत के कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। साक्षी के आलावा रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्वर पदक जीता था।

LIVE TV