सर्वे से हुआ ऐसा खुलासा जानकार हो जाएंगे हैरान, ट्रैप हुए 73 हिम तेंदुए

देश भर में पहली बार हुए सुर्वे से एक अचंभित करने वाला खुलासा हुआ है। यह खबर उनके लिए राहत भारी है जो पर्यावरण और वन्य जीव में दिलचस्पी रखते हैं। खबर यह है कि हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 73 पाई गई है। इससे पहले वन्य जीव विभाग अपने स्तर पर अलग-अलग तरीकों से हिम तेंदुओं पर नजर रखता रहा था। जिसमें करीब तीन दर्जन हिम तेंदुए ही पाए गए थे। इन तेंदुयों की सही संख्या का इस सर्वे से पता लगा है। 

हिमाचल प्रदेश में 2018 में वन्य जीव विभाग और मैसूर स्थित नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन (एनसीएफ) की ओर से शुरू किए सर्वे अभियान के तीन साल पूरे हो गए हैं। देश में पहली बार नई तकनीक से प्रदेश के 26112 वर्ग किलोमीटर में हिम तेंदुओं की गिनती के लिए सर्वे हुआ था।वन्य जीव विभाग ने इससे पहले स्पीति में कैमरों की मदद से हिम तेंदुओं पर नजर रखी थी।

उस समय सिर्फ 35 हिम तेंदुए कैमरे में कैद हुए थे। वन्य जीव विभाग ने इस बार सर्वे में स्पीति के अलावा लाहौल, चंबा के पांगी और किन्नौर से भी हिम तेंदुओं की सही संख्या का पता लगया है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेंदुयों की इतनी ज्यादा संख्या होने से हिमालयन क्षेत्रों का संतुलन बेहतर होगा। हिम तेंदुओं की गणना के लिए लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले के 10 स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए है।

कैमरे सभी 10 स्थानों पर हिम तेंदुओं की गतिविधियां को कैद करने के लिए लगाया गया है। 187 बार कैमरों ने 44 अलग-अलग हिम तेंदुओं को कैद किया गया है। सरकार को दी गई रिपोर्ट में हिम तेंदुओं की तादाद 73 तक होने का दावा किया गया है। वैज्ञानिक तकनीक से पूरे हिमाचल में एक साथ हिम तेंदुओं की गिनती हुई है।

LIVE TV