सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना है तो बनना होगा डिजिटल, गांधी जयंती पर होगा बड़ा ऐलान !

सरकारीनई दिल्ली। रेलवे और सरकारी परिवहन निगम की बसों सहित सभी सेवाओं के लिए जल्द ही केवल डिजिटल तरीके से भुगतान किया जा सकेगा। केंद्र सरकार इस दिशा में सोच रही है। वह सभी सरकारी विभागों और एजेंसियों के लिए यह अनिवार्य करने के तरीके खंगाल रही है कि वे अपने फिजिकल टच पॉइंट्स पर डिजिटल पेमेंट्स ही लें। यह बात वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताई है।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट विस्तार: इन मंत्रियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी काम से खुश

खबरों के मुताबिक BHIM और भारत क्यूआर कोड जैसे पेमेंट के सरकारी उपायों के साथ इन सरकारी एजेंसियों के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के ज्यादा इंटीग्रेशन की योजना भी बनाई जा रही है। सरकार कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट्स करने वाले लोगों को इंसेंटिव्स देने के बारे में भी सोच रही है। बताया जा रहा है कि सरकार गांधी जयंती पर एक बड़ा अभियान शुरू कर सकती है, जिसे गणतंत्र दिवस तक चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को सरकार इनमें से कुछ कदमों का ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: लोहिया अस्पताल में जल्द मिलेगी टेली-डर्मिटोलॉजी की सुविधा

 

LIVE TV