सम्पूर्ण चुनाव अभियान में PM मोदी ने किया 1.5 लाख किमी का सफ़र और 142 रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 1.5 लाख किमी. हवाई सफर तय किया। देशभर में कुल 142 रैलियों को संबोधित किया। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दी।

प्रधानमंत्री का चुनाव अभियान बिना रुके 51 दिन जारी रहा और उनकी एक भी रैली रद्द नहीं हुई। बता दें कि 19 मई को आखिरी चरण के लिए मतदान है और सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। पीएम मोदी की आखिरी रैली मध्यप्रदेश के खरगौन में थी।

pm मोदी

पीएम ने मेरठ से शुरू किया था चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को मेरठ से अपना चुनाव अभियान शुरू किया था। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 46 डिग्री के तापमान में भी अपना प्रचार जारी रखा जो कि सराहनीय है।

राहुल, माया और अखिलेश से मिले चंद्रबाबू नायडू, तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट की आहट

शाह ने मोदी के प्रचार अभियान को आजादी के बाद सबसे कड़ा और मेहनती चुनाव प्रचार अभियान भी बताया। मोदी ने एक दिन में चुनाव अभियान के दौरान पांच जनसभाओं को तक संबोधित किया।

LIVE TV