समुद्र के ऊपर उड़ते हुए दिखा UFO, अमेरिकी नौसैनिक बने गवाह, कैमरे में हुआ कैद

अमेरिका में यूएफओ से जुड़ी एक घटना सामने आई है। खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी नौसेना के जहाज यूएसएस ओमाहा से यूएफओ दिखाई दे रहा है। गोल आकार में दिखने वाली ये चीज बाद में समुद्र के अंदर भी चली जाती है। जानकारी के मुताबिक, जहाज से यूएफओ को देखने वाले शख्स अमेरिकी नौसेना के कर्मचारी थे। ये रिकॉर्डिंग यूएसएस ओमाहा में लगे कैमरे से की गई है। ये जहाज साल 2019 में सैन डिएगो के तट पर मौजूद था।

इस वीडियो में दो क्रू मेंबर्स को आपस में बात करते हुए सुना जा सकता है, जो कहते हैं, “वाह, वो समुद्र में गया।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूएफओ जैसी दिखने वाली ये चीज पहले समुद्र के ऊपर उड़ान भरती है, फिर नीचे पानी की ओर जाती है और फिर देखते ही देखते अचानक गायब हो जाती है। वीडियो इन्वेस्टिगेटिव फिल्ममेकर जेरेमी कॉर्बेल ने अपने ट्विटर पर इसस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो उसी दिन जारी किया गया है, जिस दिन अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट ने बताया, कि वह और उनके साथी किस तरह वर्जीनिया के तट से हर रोज समुद्र के ऊपर उड़ते उस यूएफओ देखा करते थे। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि वीडियो सैन्य कर्मियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, फुटेज की समीक्षा पेंटागन की अज्ञात एरियल फेनोमेना टास्क फोर्स द्वारा की जाएगी।

LIVE TV