सपा के पूर्व विधायक ने दीवारों पर लिखवाया- खेला होई, 2022 में BJP को मिलेगी हार

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के लिए एक तरह से सफलता का मंत्र साबित हुए ‘खेला होबे’ के भोजपुरी वर्जन का यूपी में उपयोग शुरू हो गया है। यूपी में समाजवादी पार्टी ने ‘खेला होई’ का नारा दे दिया है। कानपुर में पोस्टर लगाए जाने के बाद अब इस नारे ने पूर्वांचल में भी दस्तक दे दी है। सपा ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसका रंग वाराणसी की दीवारों दिखने लगा है। यहां भोजपुरी वर्जन ‘खेला होई’ को दीवारों लिखा गया है।

बता दें कि वाराणसी में यह प्रयोग शहर उत्तरी सीट से विधायक रहे अब्दुल समद अंसारी ने किया है। अंसारी ने अपने मकबूल आलम इलाके में मकान की दीवारों पर ‘खेला होई’ का स्लोगन पेंट कराया है। पूरा स्लोगन है “उम्मीद की साइकिल-2022 में खेला होई”। इस बारे में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल समद बताते हैं कि खेला होबे का नारा पूरे भारत में प्रसिद्ध है और यह बंगाल में प्रमाणित भी हो चुका है।

इसपर अब्दुल समद अंसारी का कहना है कि इस स्लोगन को जनता पसंद कर रही है। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, इलाज, दवा, कोरोना, गरीब, मजलूम, किसान, जवान और नौजवानों के साथ ज्यादती हुई है। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि इसीलिए ये स्लोगन लिखवाए गए हैं।

LIVE TV