पुलिस के सामने भी बीवी को नहीं बक्शा

शाहजहांपुर| पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े और तकरार होना तो आम बात है| लेकिन अपनी बात को मनवाने को लेकर कभी-कभी ये झगड़ा मरने-मारने तक भी पहुँच जाता है| शाहजहाँपुर में पति के झगड़े और मारपीट से तंग आकर एक युवती पुलिस में शिकायत करने गई| इतने में उसका सनकी पति आ धमका और पुलिसकर्मियों के सामने थाने में ही युवती पर चाकू से कई वार कर दिए|

ममता नाम की इस युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ हालत बेहद नाजुक है| उसे जबकि पति विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

सनकी पति

सनकी पति की शर्मनाक करतूत

खबर के मुताबिक फर्रुखाबाद की रहने वाली ममता शाहजहांपुर के अल्ल्हगंज कस्बे में रहने वाली अपनी बहन के घर शादी समारोह में आई थी| ममता के साथ उसका पति विजय भी आया था| ममता के पति ने अल्लाहगंज आने से पहले ममता से 2 दिन से ज्यादा नन्ही के घर नहीं रुकेने को कहा था| लेकिन ममता अपनी बहन के घर तीन दिन तक रुक गई|

बस इसी बात को लेकर विजय और ममता में जोरदार लड़ाई हुई| इस बात को ले कर ममता जब शिकायत करने पुलिस थाने आई तो विजय का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह पुलिसवालों के सामने ही ममता पर चाकू लेकर झपट पड़ा|

पुलिसकर्मी जब तक ममता को बचाते तब तक विजय ने ममता पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले कर दिए| पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ममता को विजय से छुड़ाया| फिलहाल ममता शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालात गम्भीर बनी हुई है| और विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है|

 

LIVE TV