संजू बाबा की बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा
मुंबई। आज संजय दत्त का बर्थडे है। संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था। अबतक संजय दत्त अपनी जिंदगी के 36 साल बॉलीवुड को दे चुके हैं। अभी भी संजय बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिनके लाखों दीवाने हैं। वैसे तो आज संजय का बर्थडे है लेकिन इस मौके पर उनके दर्शकों को बेहद खूबसूरत तोहफा मिला है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख और अनुष्का ने भरी ‘उड़ान’, पहुंचे कलर्स के सेट पर
जेल में सजा काटने की वजह से संजय काफी लंबे अर्से से पर्दे से दूर थे। लंबे मय बाद संजय की फिल्म रिलीज होने की तैयारी में हैं। संजय फिल्म ‘भूमि’ से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले संजय की फिल्म भूमि का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ था।
फर्स्ट लुक में संजय दत्त का साइड फेस दिखा था। आज संजय के बर्थडे के मौके पर मूवी क्रिटिक और बिजनेस एनालिस्ट ने भूमि का नया पोस्टर लॉन्च हुआ है। नए पोस्टर में संजय दत्त का पूरा चेहरा नजर आया है।
यह भी पढ़ें: मोनिका डोगरा हुईं टॉपलेस, शेयर की तस्वीर
फिल्म भूमि नए पोस्टर में संजय लहु-लोहान दिख रहे हैं। पोस्टर को देखकर ही कयास लगाए जा सकते हैं कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।
फिल्म भूमि का डायरेक्शन ओमंग कुमार ने किया है। इसे भूषण कुमार और संदीप सिंह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म पर्दे पर इसी साल 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में संजय के अलावा अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
New poster of #Bhoomi… Stars Sanjay Dutt… Omung Kumar directs… Produced by Bhushan Kumar and Sandeep Singh… 22 Sept 2017 release. pic.twitter.com/6Ai8yfudz8
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 29, 2017
Teaser poster of #Bhoomi… Stars Sanjay Dutt… Omung Kumar directs… Produced by TSeries and Legend Studios… 22 Sept 2017 release. pic.twitter.com/DU9iUZObSx
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2017
वीडियो सोर्स:Gaane Sune Ansune
https://youtu.be/44pxdxQHMZU?t=71