मोनिका डोगरा हुईं टॉपलेस, शेयर की तस्वीर
मुंबई। एक्ट्रेस मोनिका डोगरा अक्सर अपने बोल्ड रवैया की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी सुर्खियों में आने की वजह ऐसी ही कुछ है। मोनिका डोगरा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
यह भी पढ़ें: ‘हवाएं’ नहीं हैरी मेट सेजल के गाने की चली आंधी, बन गया रिकॉर्ड
मोनिका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। मोनिका ने टॉपलेस फोटोशूट कराया है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में मोनिका अपने शरीर के उपरी हिस्से को दोनों हाथों से ढके हुई हैं।
इससे पहले भी कई बार अपनी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर की थीं। सोशल मीडिया पर छुट्टियों में वॉटर फॉल के पास बिकिनी में एंजॉय कर रही मोनिका की तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं।
यह भी पढ़ें: कॉमेडी सीरीज से हंसाने वाला ये एक्टर रुला के चला गया
बिकिनी की तस्वीरों के बाद मोनिका अपनी टॉपलेस तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों मोनिका कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। मोनिका ‘खतरों के खिलाड़ी: पेन इन स्पेन’ का हिस्सा बनी हुई हैं।
मोनिका ने फिल्म रॉक ऑन में गेस्ट अपियरेंस दिया था। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग करियर में फिल्म ‘धोबी घाट’ से डेब्यू किया था।