LOC पर खूनी होली खेल रहा पाकिस्तान, सीमा पार से फायरिंग जारी, भारत दे रहा माकूल जवाब

संघर्ष विराम का उल्लंघनजम्मू| पाकिस्तानी सेना ने रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।

संघर्ष विराम का उल्लंघन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तान ने एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, “गोलीबारी 12 बजे शुरू हुई और हमारे जवानों ने इसका मुंहतोड़ जबाब दिया। अभी भी रूक-रूक के गोलीबारी जारी है।”

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

LIVE TV