
मुंबई.टीवी शो ‘बिग बॉस’ में अब तक की सबसे झगड़ालू कंटेस्टेंट रहीं डाली बिंद्रा का कार से करीब डेढ़ घंटे तक पीछा करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉली बिंद्रा ने इस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉली बिंद्रा का पीछा करने वाले शख्स का नाम अब्दुल शेख बताया जा रहा है। कहा जा रहा है डॉली बिंद्रा का पीछा करने वाला शख्स अब्दुल शेख गारमेंट फैक्ट्री का मालिक है।
अब्दुल शेख ने डॉली बिंद्रा का पीछा उस वक्त किया था जब वह मुंबई के बांद्रा से शादी समारोह से लौट रही थीं, उसी दौरान इस शख्स ने डॉली बिंद्रा का पीछा किया। जो शख्स डॉली बिंद्रा का पीछा कर रहा था उसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। डॉली बिंद्रा ने अब्दुल शेख पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। डॉली के मुताबिक वह रात के डेढ़ बजे शादी के फंक्शन से लौट रही थीं, तभी उन्हें लगा कि कोई उनका पीछा कर रहा है।
डॉली का कहना है कि जब उन्होंने एक फोन करने के लिए कार रोकी तो उस शख्स ने भी अपनी कार रोक दी। तब उन्हें यकीन हो गया कि उनकी कार का पीछा किया जा रहा है। डॉली ने तुरंत पेट्रोलिंग कर रही पुलिस से शख्स की शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत अब्दुल शेख के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पीछा करने वाला शख्स अब्दुल फिलहाल बेल पर रिहा कर दिया गया है।
बड़े काम का है ‘लॉजिटेक कैप्चर’ ऐप, प्रोफेशनल वीडियोग्राफी के साथ मिलेगा बहुत कुछ
डॉली का कहना है कि जब उन्होंने एक फोन करने के लिए कार रोकी तो उस शख्स ने भी अपनी कार रोक दी। तब उन्हें यकीन हो गया कि उनकी कार का पीछा किया जा रहा है। डॉली ने तुरंत पेट्रोलिंग कर रही पुलिस से शख्स की शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत अब्दुल शेख के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पीछा करने वाला शख्स अब्दुल फिलहाल बेल पर रिहा कर दिया गया है।
आरोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह डॉली का कार का पीछा कर रहा था। इस बात की जानकारी डॉली ने फैंस को सोशल मीडिया पर दी। आपको बता दें, डॉली ब्रिंद्रा फिल्मों और टेलीविजन में काम कर चुकी हैं। डॉली बिंद्रा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में नजर आई थीं। शो के दौरान अपनी दमदार आवाज और गाली-गलौज की वजह से काफी लाइम लाइट में रहीं। इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रही। डॉली ब्रिंदा ने राधे मां पर यौन शोषण का आरोप बताया था।