शेयर बाजार ने लगाई जबदस्त छलांग, सेंसेक्स पहली बार 52,000 के पार

हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त ओपेनिंग के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 52,000 के लेवल को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 492.58 अंकों की तेजी के साथ 52,036.88 और निफ्टी 127.65 अंकों की छलांग लगाकर 15,290.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज  बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

सबसे ज्यादा इंडसएंड बैंक में 3 फीसदी की बढ़त हुई है। कोटक बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई सभी हरे निशान पर करोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स का सफर 

तारीख                          सेंसेक्स 
21 जनवरी 2021             50,184
05 फरवरी 2021             51,073
15 फरवरी 2021             52,110

इसके पहले सेंसेक्स ने 5 फरवरी 2021 को 51,000 का स्तर पार किया था, यानि सिर्फ 10 दिनों और 7 ट्रेडिंग सेशन में ही सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा है. इसके पहले 21 जनवरी को सेंसेक्स ने 50,000 का अहम पड़ाव पार  किया था. 50,000 से 51,000 तक पहुंचने में सेंसेक्स को 11 ट्रेडिंग सेशन लगे थे।

निफ्टी का सफर 

तारीख                     निफ्टी 
24 नवंबर 2020        13,079
31 दिसंबर 2020       14,024
5 फरवरी 2021         15,014

निफ्टी में चढ़ने वाले 

HDFC बैंक, भारतीय एयरटेल, श्रीराम सीमेंट, इंडसइंड बैंक,, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, SBI, श्रीराम सीमेंट

निफ्टी में गिरने वाले

ग्रासिम, SBI लाइफ, GAIL, कोल इंडिया, टाटा स्टील, ONGC, NTPC, डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, IOC, हिंडाल्को

LIVE TV