शिवसेना सासंद संजय राउत का पुतला दहन करने के मामले में करणी सेना के नेताओं पर दो अलग-अलग मुकदमे किए दर्ज

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांधीपार्क के रामलीला मैदान के बाहर व क्वार्सी के रामघाट रोड पर कंगना रानौत के पक्ष में महाराष्ट्र के शिवसेना सासंद संजय राउत का पुतला दहन करने के मामले में करणी सेना के नेताओं पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि पुतला फूंकने के मामले में निषेधाज्ञा उल्लंघन की 188 के तहत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुतला फूंकने पर रिपोर्ट दर्ज

इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि पुतला फूंकने के मामले में निषेधाज्ञा उल्लंघन की 188 के तहत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसाररामघाट रोड पर विकास भवन से आगे बाटा कांप्लैक्स पर तरुण प्रताप सिंह चौहानके नेतृत्व में पुतला फूंकने के मामले में तरूण प्रताप सिंह आदि के खिलाफ धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 भारतीय करणी सेना ने शिवसेना नेता का महिलाओं की तरह किया श्रंगार

भारतीय करणी सेना ने अचलताल स्थित रामलीला मैदान में अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शिवसेना सांसद संजय राउत के चित्र को महिला की तरह श्रृंगार किया। बिंदी, लिपिस्टिक आदि लगाया। प्रतीक रुप से चूड़ी भी पहनाई। साथ ही श्रंगार का सामान भी भेजा। शिवसेना के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। भारतीय करणी सेना की हर्षिता भारद्वाज ने कहा कि क्या इस देश में न्याय की बात उठाना गलत है। कंगना ने सुशांत सिंह के परिवार को लेकर न्याय की आवाज उठाई तो उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। उनके कार्यालय को तोड़ दिया गया। संजय राउत को शर्म आनी चाहिए कि मर्द होकर वह एक महिला के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करवा रहे हैं।

कंगना रनौत के साथ भारतीय करणी सेना

रेनू शर्मा ने कहा कि कंगना रनौत शेरनी की तरह मुंबई पहुंच गई, तानाशाह संजय राउत ने बुलडोजर चलवा दिया। कंगना का कार्यालय तो तोड़ा ही साथ ही घरेलू सामान आदि भी तोड़ दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि संजय राउत की यदि हिम्मत हो तो वह यूपी में आ जाएं, उन्हें हम औकात बता देंगे। कंगना रनौत के साथ भारतीय करणी सेना है, वह पीछे नहीं हटेगी। सेना के कार्यकर्ताओं ने संजय राउत के गिरफ्तारी की मांग की। महानगर अध्यक्ष ललित वाष्र्णेय ने कहा कि आगे से शिवसेना कोई कदम उठाएगी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि गुरुवार को बैठक करके रणनीति बनाएंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सिंह, गगन ठाकुर, पंकज सिंह, सौरभ वाष्र्णेय आदि थे।

LIVE TV