शिवराज सरकार के लिए शर्मनाक, बेटियों को हल से जोड़कर खेत जोत रहा किसान

शिवराजभोपाल। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा तो सबसे सुना ही होगा। भाजपा सरकार तो करीब अपने हर कार्यक्रम में बेटियों पर लंबा चौड़ा भाषण देती है। खुद को किसानों का सबसे बड़ा सगा बताती है। लेकिन शिवराज सिंह चौहान के राज्य में दोनों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यहां एक किसान की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वो खेत तो जोत रहा है, लेकिन बैल की जगह उसकी खुद की बेटियां हैं।

शिव‘राज’ में किसान लगातार मौत को गले लगाते जा रहे हैं। आर्थिक स्थिति तो करीब सबकी खराब है। इसी समस्या से जूझ रहा एक किसान अपनी बेटियों का इस्तेमाल करके खेत जोत रहा है। इस मामले पर प्रशासन की अब नजर पड़ी है।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का चौंकाने वाला फैसला, वैद्य को बनाया मंत्रालय का सचिव

वहां के डीपीआरओ आशीष शर्मा ने कहा कि उन्होंने किसान से बात की है और कहा है कि वह ऐसा ना करें। आशीष ने बताया कि किसान को हरसंभव मदद देने की बात भी कही गई थी।

मामले की और जानकारी फिलहाल नहीं आई है। यह किसान सिरोह में रहता है। किसान का नाम सरदार बरेला है। उसने बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बैल खरीद सके। इसपर उसने मक्का की फसल के लिए बेटियों से खेत जुतवाया।

यह भी पढ़ें : जानिए कश्मीर में आतंकियों का मस्जिद और मोबाइल कनेक्शन

शिवराज के मध्यप्रदेश में पिछले दिनों किसान आंदोलन के वक्त काफी हंगामा हुआ था। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में कुछ किसानों की जान भी चली गई थी। किसानों का आरोप था कि जिन लोगों की जान गई उनको पुलिस प्रशासन ने सरकार के कहने पर पीटा था।

इसके चलते राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की हर तरफ तीखा आलोचना हुई। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने अनशन भी किया था। फिर उन्होंने यह कहकर अनशन तोड़ा कि जिन किसानों की मौत हुई उनके परिवार वालों ने उनसे अनशन खत्म करने की गुजारिश की है।

 

LIVE TV