शिमला-मनाली में शीतकाल का पहला हिमपात, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर सर्दियों के मौसम का पहला हिमपात हुआ है। शिमला जिले के खड़ा पत्थर में 12 सेंटीमीटर और कुफरी में 7 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। मनाली में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है।

पर्यटक और सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुँच रहे हैं। तापमान में कमी आने से पहाड़ी क्षेत्रों के लोग कड़ाके की ठण्ड से ठिठुर रहे हैं। वहीं रविवार रात को शिमला सहित कई क्षेत्रों में डेढ़ माह बाद बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मंगलवार से पुरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी से नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया है।

बारिश और बर्फबारी से जहां किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं सडकें बंद होने के वजह आने जाने वाले लोगों, पर्यटकों, सैलानियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

पर्यटन नगरी मनाली व सोलंगनाला में सर्दी का पहला हिमपात हुआ है। पर्यटन स्थल जलोड़ी में पहली बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी है। जबकि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति भी ताजा हिमपात से वीरान हो गया है। मनाली में अभिनेत्री कंगना रणौत का घर भी बर्फबारी से लकदक हो गया है।

कुल्लू-लाहौल-स्पीति में करीब दर्जनों बस रुट प्रभावित हो गए हैं। मनाली-लेह मार्ग पूरी तरह से बंद होने के बाद औट-सैंज हाईवे 305 पर भी यातायात ठप्प हो गया है।

अटल टनल रोहतांग के साउथ के साउथ पोर्टल धुंधी पर करीब एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है।

LIVE TV