शिखर धवन ने बजाई बांसुरी तो पृथ्वी शॉ ने गाया किशोर कुमार का गाना, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन ने अपने शानदार गेम से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अब फैंस को उनका एक नया अंदाज़ देखने को मिला है। नए वीडियो में शिखर धवन किशोर कुमार के पॉपुलर सॉन्ग ‘ये शाम मस्तानी’ पर बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में शिखर धवन बांसुरी से ‘ये शाम मस्तानी’ की शानदार धुन निकालते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके साथ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी दिखाई दे रहे हैं और वह बांसुरी की धुन पर ‘ये शाम मस्तानी’ गाना गाते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों का वीडियो सामने आते ही तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 17 घंटे के भीतर 3 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बांसुरी और गायकी में दोनों की जुगलबंदी देखते ही बनती है।

LIVE TV