जीत की लहर पर सवार मोदी-शाह की गाड़ी को लगी ठोकर, किसी भी हाल में नहीं जीत सकते ये चुनाव

शाह जीत की लहर पर सवारनई दिल्ली। वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जीत की लहर पर सवार हैं और एक के बाद एक चुनाव पर अपना कब्जा करते जा रहे हैं फिर चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव। जीत का यह सिलसिला लगातार 2014 से चल रहा है, जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी। उसके बाद से ही अमित शाह की गणित और उनकी रणनीति की काट किसी को भी समझ नहीं आई और भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीतती चली गई।

लेकिन हाल ही में एक ऐसा सर्वे सामने आया है जिसे जानकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नींद उड़ सकती है। दरअसल अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस सर्वे में भाजपा को निचले पायदान पर रखते हुए कांग्रेस को विजयी पार्टी के रूप में दिखाया गया है। इस सर्वे में कांग्रेस को बतौर विजेता दिखाया गया है।

राजनाथ सिंह की चीन को धमकी, भारत पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत किसी में नहीं

कांग्रेस रहेगी अव्वल, भाजपा को मिलेगी हार

हाल ही में जारी किया गया यह सर्वे सी फोर की ओर से 19 जुलाई से 10 अगस्त के बीच कराया गया था। जिसके मुताबिक अगर वर्तमान में चुनाव होते हैं तो इसमें भाजपा को बढ़त तो मिलेगी लेकिन वह कांग्रेस से पीछे रह जाएगी। चुनाव में कांग्रेस को जहां 120-132 सीटें मिलेंगी, वहीं भाजपा को 60-72 सीटें ही नसीब हो पाएंगी। खबर के मुताबिक यह सर्वे 165 विधानसभा क्षेत्रों में कराया गया है जिसमें कुल 24676 लोगों की राय ली गई है।

शर्मनाक : बदमाश बने दरिंदे, घरवालों के सामने किया सामूहिक बलात्कार

मुख्यमंत्री भी तय

चुनावी सर्वे के साथ साथ इसमें मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी खुलासा किया गया है। सर्वे के मुताबिक राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अन्ना भाग्य लोगों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और उनकी यह लोकप्रियता उनकी मिडडे मील योजना की वजह से है।

शाह को भरोसा, भाजपा मारेगी दाव

कर्नाटक चुनाव को लेकर सर्वे भले ही कुछ भी कह रहे हों लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में भाजपा को ही जीत हासिल होगी और उन्होंने इस बात का जिक्र अपने कर्नाटक दौरे के दौरान भी किया था। शाह ने कर्नाटक में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान कहा था कि मैं यहां पूरे विश्वास के साथ आया हूं और यहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि लोगों के मूड को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इस बार लोग भाजपा को ही मौका दने का मूड बना चुके हैं।

https://youtu.be/99Ot9BTSFwI

LIVE TV