शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास स्थित सी स्प्रिंग अपार्टमेंट में लगी आग

मुंबई. शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है। इसमें एक लड़की की मौत हो गई है। इसके अलावा एक महिला घायल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पर अब काबू पा लिया गया है।  न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास स्थित सी स्प्रिंग के टॉप फ्लोर पर सुबह 7.30 बजे आग लगी है। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।   सोशल मीडिया पर बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्डिंग के छठा फ्लोर से आग की लपटों साफ दिखाई दे रही है। इसके अलावा काफी काला धुंआ भी उठ रहा है।

Shah rukh Khan

हरुख खान के बंगले मन्नत के पास स्थित सी स्प्रिंग के टॉप फ्लोर पर सुबह 7.30 बजे आग लगी है।

बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस हादसे में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

कोरोना के कहर के बीच सबसे बड़ी खबर, PMO ने जारी किया ये निर्देश

एक महिला की मौत, एक घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निशमन दल ने जब आग बुझा दी तो उन्हें एक महिला की बॉडी मिली। अस्पातल में महिला को मृत घोषित कर दिया है। मृतक का नाम इवाना मोरिस बताया जा रहा है। इसके अलावा एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई हैं। घायल महिला 38 साल की महिला शिफरा जाफरी हैं। शिफारा को मुंबई के भाभा अस्पताल में ले जाया गया है। उनका 90 फीसदी शरीर जल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

LIVE TV