शादी का वादा कर बनाये संबंध, फिर मुकर गया, महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

महिमा (नाम बदल दिया गया है), MSC कर रही है| दिल्ली में पढ़ती है| कुछ दिनों पहले महिमा की दोस्ती एक लड़के से हुई| लड़के का नाम है निशांत यादव| वो राष्ट्रपति भवन के वेलफेयर डिपार्टमेंट में काम करता था| राष्ट्रपति भवन के कैंपस में बने स्टाफ क्वार्टर में ही रहता था|

निशांत ने महिमा से शादी का वादा किया था| और इसी वादे की आड़ में उसने महिमा के साथ यौन संबंध भी बनाए थे| लेकिन बाद में वो अपने वादे से मुकर गया| उसने शादी करने से मना कर दिया| जिसके बाद महिमा ने निशांत के खिलाफ पुलिस में शिकायत की|

आज तक के रिपोर्टर अरविंद ओझा ने हमें बताया कि, महिला ने नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में 9 अप्रैल के दिन शिकायत दर्ज करवाई| राष्ट्रपति भवन इसी पुलिस स्टेशन के तहत आता है| उसने पुलिस को बताया कि निशांत उसे राष्ट्रपति भवन में बने स्टाफ क्वार्टर में लेकर गया, और उसका रेप किया|

वोट डालने विदेश यात्रा बीच में छोड़ भारत लौटी महिला, यहां वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं

ये भी बताया कि पहले निशांत ने शादी का वादा किया था, और फिर संबंध बनाए थे, लेकिन बाद में मुकर गया| आपको बता दें कि शादी का वादा करके, सेक्स करना, और फिर मुकर जाना, रेप होता है|

इस मामले में पुलिस ने निशांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है| लेकिन निशांत इस वक्त फरार है| पुलिस का कहना है कि इस वक्त निशांत की तलाश की जा रही है| साथ ही राष्ट्रपति भवन को इसकी जानकारी दे दी गई है| यानी केस में कार्रवाई चल रही है|

LIVE TV