वोट डालने विदेश यात्रा बीच में छोड़ भारत लौटी महिला, यहां वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं…

लोकसभा चुनाव चल रहे हैं| वोटिंग हो रही है| कोई अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर, तो कोई अपनी दुकान बंद करके वोट डालने जा रहा है| कोई एक शहर से दूसरे शहर जा रहा है, वोट डालने| कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दूसरे देश में रहते हैं, लेकिन स्पेशली वोट डालने के लिए वो भारत आ रहे हैं|

मतलब, लोग पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं, कि उनका मताधिकार बेकार न जाए| अब जरा सोचिए कि आप अपने शहर से बहुत दूर रहते हैं, सोचिए कि आप विदेश में हैं, और आप वोट डालने किसी तरह अपने देश, अपने शहर आते हैं| पोलिंग बूथ तक जाते हैं, और वहां जाकर आप देखते हैं कि आपका नाम तो वोटर लिस्ट में है ही नहीं| कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है. गुस्सा आएगा| सिर नोचने का मन करेगा|

अब ऐसा ही कुछ एक औरत के साथ असल में हुआ है| औरत का नाम है शोभना कामिनेनी| ये अपोलो अस्पताल के संस्थापक प्रताप सी रेड्डी की बेटी हैं| और अपोलो अस्पताल की वाइस चेयरपर्सन हैं|

शोभना विदेश की यात्रा पर थीं| लेकिन इनके शहर में 11 अप्रैल को वोटिंग थी| इसलिए शोभना अपनी विदेश यात्रा आधे में ही छोड़कर वापस आ गईं| 11 अप्रैल के दिन शोभना वोट देने हैदराबाद के पोलिंग बूथ गईं| तो उन्होंने देखा कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब हो चुका था|

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं दूर हो रही कंगाली और बीमारी तो अपनाएं ये वास्तु के उपाय

शोभना ने फिर तुरंत एक वीडियो बनाया| ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| वीडियो में शोभना ये कहते दिख रही हैं कि- “भारतीय नागरिक होने के नाते ये मेरे लिए सबसे बुरा दिन है| मैं विदेश यात्रा पर थी, मैं वापस आई, केवल इसलिए कि मैं वोट देना चाहती थी| मैं वोट देने पोलिंग बूथ पर आई| तो मुझसे कहा गया कि मेरा वोट डिलीट कर दिया गया है|

क्या मैं भारतीय नागरिक नहीं हूं? क्या मुझे इस देश का नहीं माना जाता| क्या मेरा वोट कोई मायने नहीं रखता| मुझे लगता है कि मेरे साथ अपराध हुआ है| एक नागरिक होने के नाते मेरे खिलाफ क्राइम हुआ है. मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगी| मैंने पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव में वोट दिया था| और मैं उसी बूथ पर लोकसभा चुनाव में वोट देने आई| मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरे साथ चीटिंग हुई है|”

शोभना की शिकायत पर चुनाव आयोग का जवाब भी आया| द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग ने माना कि उनसे गलती हुई है| आयोग ने बताया कि सितंबर 2017 के बाद शोभना का नाम दो बार वोटिंग लिस्ट में आ गया था|

किसी गलती की वजह से दोनों ही जगह से शोभना का नाम डिलीट हो गया| आयोग ने इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ) से इस गलती के लिए एक्सप्लेनेशन मांगा है| साथ ही ये भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है|

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक चलेंगे| सात चरणों में वोटिंग हो रही है| पहला चरण 11 अप्रैल को था| हर साल इस तरह की कई सारी घटनाएं सुनने को मिलती हैं|

हर चुनाव में ये सुनाई पड़ता है कि वोटर लिस्ट से नाम गायब था, या वोट देने गए तो पता चला कि नाम के आगे मृत लिखा हुआ है| चुनाव की तैयारी कई दिन पहले से होने लगती हैं, फिर भी इस तरह की चूक सामने आती ही हैं|

LIVE TV