शर्मसार ! स्कूल में महिला कर्मियों ने किया मासूम का यौन शोषण, प्राइवेट पार्ट में ठूंसे पत्थर

नई दिल्ली : आये  दिन  रेप  के  मामले  सामने  देखने  को  मिलते  हैं। चाहे  वो  शहर  हो  गांव  हर  तरफ  लड़कियां  असुरक्षित  ही हैं। वहीं  तेलांगना के हैदराबाद शहर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक निजी प्री स्कूल में एक मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं आरोप है कि स्कूल की दो महिला कर्मियों ने बच्ची का यौन शोषण किया और उसके प्राइवेट पार्ट में पत्थर ठूंस दिए।

 

बता  दें  की यह  घटना हैदराबाद के माधापुर इलाके की है। जहां एक निजी प्री-स्कूल है। वहां जाने वाली साढे तीन साल की एक मासूम बच्ची के परिवार ने स्कूल की दो महिला सहायिकाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

 

जानिए बैंक का चौकीदार ही निकला चोर, लॉकर से उड़ाए लाखों के गहने

दरअसल पुलिस ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 10 अप्रैल को बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, महिला सहायिकाओं ने उसकी बेटी के गुप्तांगों में पत्थर ठूंस डाले हैं । पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। जहां शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का कहना है कि अभी यौन हमले के कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन मामले की छानबीन जारी है। वहीं आरोपी महिला कर्मियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

 

 

LIVE TV