शर्मनाक : 12 साल की नाबालिक लड़की ने दिया बच्चे को जन्म…परिजन के उड़े होश, बोली हुआ बलात्कार

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया हैं,आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने 12 साल की नाबालिक लड़की के साथ रेप किया। दरअसल सोमवार को जोधपुर के एक अस्पताल में एक 12 साल की नाबालिक ने एक बच्चे को जन्म दिया और उसने कहा कि उसके साथ बलात्कार हुआ हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि 12 साल की पीड़िता कक्षा 6 की छात्रा है। करीब आठ से नौ महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाले 30 साल के शख्स ने अपने मोबाइल फोन पर उसे कुछ दिखाने के बहाने से उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय लड़की ने इस बारे में परिवार को सूचित नहीं किया। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों को उसकी गर्भावस्था के बारे में पता चला। इसके बाद पीड़िता को उम्मेद अस्पताल में रेफर किया गया जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया।

बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी और सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ धारा 376ए और 376बी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LIVE TV