कोरोना के साथ शुरू हुई शनि की उल्टी चाल, इन राशि वालों पर पड़ेगा असर…

ऐसा लगता है मानों इस समय भगवान भी कोरोना का ही साथ दे रहे हैं। जबि तो शनि भगवान भी अब इंसान को दंड देने का विचार कर रहे हैं। आज से शनि भी अपनी चाल बदल रहा है जिसका सीधा असर कुछ राशि के लोगों पर पड़ेगा। शनि आज से लेकर  29 सितंबर 2020 तक अपनी स्वयं की राशि मकर में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में वक्री चाल को उल्टा यानी पीछे की ओर चलना कहते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई सालों तक रहते हैं।

शनि

शनि कब होंगे वक्री
शनिदेव 11 मई की सुबह 09 बजकर 27 मिनट पर अपनी ही राशि ‘मकर’ में वक्री हो रहे हैं ये पुनः 29 सितंबर को  मार्गी होंगे। इस प्रकार शनि 4 माह 18 दिनों तक वक्र गति से चलेंगे।

मेष- फायदा मिलने के संकेत, नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृष- वक्री शनि आपके रुके हुए काम पूरा करेगा।

मिथुन- मुसीबते आने की संभावना है।

कर्क- खर्च ज्यादा और आमदनी में लगातार कमी आ सकती है।

सिंह- व्यर्थ की  भाद-दौड रहेगा, काम बनते-बनते बिगड जाएंगे। सेहत में गिरावट हो सकती है।

कन्या- आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। कोई बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। साथी संग वाद-विवाद बढ़ जाएगा।

तुला- परेशानियों में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीमारी में भाददौड़ और पैसे खर्च हो सकते हैं।

वृश्चिक- आपको शनि के वक्री को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं।

धनु- कामकाज में रुकावटें पहले से बढ़ जाएंगी।

मकर- दुर्घटना की संभावना है और पैसे की हानि हो सकती है।

कुंभ- कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण है। वक्री शनि से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

मीन- नई नौकरी प्राप्त करने के लिए सबसे बेहतर समय है। शनि आपको इस काम में जरूर सफलता दिलाएंगे।

 

LIVE TV