अचंभित कर देंगे शंख के ये चमत्कारी फायदे, आवाज की गूंज मात्र से होगा दुखों का नाश

शंखहिन्दू धर्म में प्रत्येक मांगलिक कार्य के अवसर पर शंख बजाना अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। साथ ही इसके अनेक वैज्ञानिक लाभ भी हैं, जो शंख बजाने वाले को अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं। अगर दिन की शुरुआत शंख की आवाज़ से किया जाए तो दिन बहुत अच्छा जाता है।

यह भी पढ़ें:- पार्टी और बीच के साथ धर्म का है संगम, घर-घर में विराजते हैं गणपति बप्पा

आमतौर पर शंख का इस्तेमाल पूजा घरो में किया ही जाता है। फिर भी देखा यह जाता है कि शंख का जितना महत्व पहले हुआ करता था आज के समय उतना नहीं है क्योंकि आज कल लोग ज्यादा ही आधुनिक हो गए। तो आपको बता दें इस आधुनिकता से आप खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्योंकि शंख को पूजा घर में रखना न केवल शुभ माना जाता है बल्कि शंख में रखे पानी का सही प्रयोग करने से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी भी कई तरह के लाभ मिलते है। तो चलिए आपको बताते है कि शंख और उसकी आवाज़ का हमारे जीवन में क्या फायदे हैं।

शंख बजाने के वैज्ञानिक लाभ:

  1. यदि गर्भावस्था के समय माँ को शंख में जल भरकर पिलाया जाए, तो उसकी संतान को वाणी संबंधी कोई भी समस्या नहीं होती है। चिकित्सकों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को शंख नहीं बजाना चाहिए, क्योंकि इससे उनके गर्भ पर दबाव पड़ता है।
  2. तोतला या हकलाकर बोलने वाले बच्चे यदि शंख में जल भरकर पिएँ और शंख बजाएं तो उनकी वाणी संबंधी समस्याएँ चमत्कारिक रूप से दूर हो जाती हैं।
  3. शंख बजाने से फेफड़ों का व्यायाम होता है। पुराणों के अनुसार श्वास का रोगी नियमित शंख बजाकर इस रोग से मुक्ति पा सकता है|
  4. बर्लिन विश्वविद्यालय में किए गए एक अनुसंधान के अनुसार शंख की ध्वनि जीवाणुओं-कीटाणुओं को नष्ट करने का सर्वोत्तम साधन है। शंखघोष गूँजने वाले स्थान पर दुष्टात्माएँ प्रवेश नहीं कर सकतीं। शंख में रखे जल में भी कीटाणुओं को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है।
  5. शंखनाद से व्यक्ति का शरीर एवं उसके आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और मन में सतोगुण का संचार होता है, जिससे सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। इससे शंख बजाने वाले के मस्तिष्क का प्रसुप्त तंत्र जागृत होता है, जो उसके व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक होता है।
  6. शंख में गंधक, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे उपयोगी पदार्थ विद्यमान होते हैं। अतः ये स्वास्थ्यप्रद गुण उसमें रखे जल में भी आ जाते हैं। अतः शंख में रखा पानी पीना हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बहुत लाभदायक है।
LIVE TV