व्हाट्सएप पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप दुनिया भर में लाखों उपयोगकर्ताओं का पसंदीदा मैसेजिंग एप है। आप इसे हर नागरिक के मोबाइल में देख सकते हैं। सुबह होते ही व्हाट्सएप पर चैट शुरू हो जाती है, जिसमें कुछ संदेश ऐसे होते हैं जिन्हें आप साझा करके आप मुस्किल में भी पड़ सकते है| इसलिए कहते है व्हाट्सएप पर कभी ना करें इस प्रकार की बातें नहीं तो घर से उठा लिए जायेगेआप| इस कारण आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इन गलतियों को करने से पहले जन ले व्हाट्सएप इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें…

व्हाट्सएप पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन

अगर आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन है तो किसी भी आपत्तिजनक मैसेज की शिकायत होने पर पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है, भले ही वह मैसेज ग्रुप के किसी सदस्य ने भेजा हो।

व्हाट्सएप ग्रुप में किसी भी सदस्य के आपत्तिजनक मैसेज शेयर करने पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया जाएगा, उसे जेल भी हो सकती है।

उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि उसके व्हाट्सएप ग्रुप में देश विरोधी पोस्ट डाली जा रही थी।

जानिए गूगल के बारे में कुछ मजेदार और रोचक तथ्य, जो शायद ही आप जानते होंगे

आपत्तिजनक पोस्ट

व्हाट्सएप पर किसी भी प्रकार के तनाव पैदा करने वाले आपत्तिजनक मैसेज, फोटोज, वीडियोस शेयर करने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

देशद्रोही, किसी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी सबूत के गलत बात करना, किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक फोटो शेयर करना आप को जेल की हवा खिला सकता है।

धार्मिक भावनाओं को आहत करना

भारत सभी धर्मों का सम्मान करते हैं भारत सभी धर्मों का सम्मान करने वाला देश है, यहां हर व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म मान्य की आजादी है।

अगर आप व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति विशेष के धर्म के खिलाफ कंटेंट शेयर कर रहे हो या उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हो तो आप को गिरफ्तार किया जा सकता है।

हिंसा के लिए उकसाने वाले मैसेज

अगर कोई यूजर व्हाट्सएप पर किसी जाति या धर्म के लोगों को भड़काने या उकसाने वाले मैसेज, वीडियोस साझा कर रहा है तो उसे जेल हो सकती है।

सरकार नहीं चाहती कि कोई व्हाट्सएप का उपयोग हिंसा फैलाने के लिए करें। इसके लिए कठोर कानून है, ऐसा करने वाले को पुलिस घर से उठा ले जाएगी।

वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देना

सरकार देह व्यापार की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। लेकिन कुछ सामाजिक तत्व देह व्यापार और वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

जो कोई भी व्हाट्सएप पर अश्लील, वेश्यावृत्ति और देह व्यापार से संबंधित मैसेज शेयर करता है तो उसे ना सिर्फ गिरफ्तार किया जाएगा बल्कि कारावास में डाल दिया जाएगा।

फेक/फर्जी न्यूज़ फैलाना

आपने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय सेलेब्रिटीज लोगों की मौत की झूठी खबरों वाली पोस्ट तो देखी होंगी, सरकार अब ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

अगर कोई व्यक्ति व्हाट्सएप पर किसी फेमस व्यक्ति की झूठी और fake photo share करता है और गलत न्यूज़ फैलाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिलाओं का अपमान

कुछ लोग सोशल मीडिया पर हर किसी के लिए मनचाही गलत भाषा शब्दों का उपयोग करते हैं। सरकार अब इसके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

अब अगर कोई व्हाट्सएप पर महिलाओं के अपमान और उनके प्रति हिंसा से जुड़े मैसेज, फोटो, वीडियो शेयर करता है तो उसे स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फेक अकाउंट

सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आधे से ज्यादा अकाउंट फेक होते हैं। लेकिन अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अगर आप किसी और के नाम या नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट चला रहे हैं तो आप के खिलाफ कार्रवाई होगी, यहां तक की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

नफरत फैलाने वाले मैसेज करना

आजकल सोशल मीडिया पर किसी को भी ट्रोल करना आम बात हो गया है। लेकिन अब ऐसा करना आपके लिए बड़ी समस्या बन सकता है, जी हां ऐसा करने पर आपको जेल तक हो सकती है।

किसी भी धर्म या किसी व्यक्ति के प्रति नफरत फैलाने वाले मैसेज के लिए ग्रुप एडमिन ही नहीं बल्कि ऐसा करने वाले व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बैन चीजों की खरीद-बिक्री

व्हाट्सएप का उपयोग अपने बिजनेस, प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर कोई ऐसी चीजों को खरीदा या भेजता है जो सरकार द्वारा ban की जा चुकी है।

तो उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे जेल भी हो सकती है। क्योंकि सरकार द्वारा बैन की जा चुकी चीजों की खरीद-फरोख्त करना कानूनन जुर्म है।

वेणीनाग मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ मेले का समापन… 

निष्कर्ष,

व्हाट्सएप का उपयोग एक दूसरे से इमानदारी से बात करने के लिए किया जाना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल गलत बातें करने के लिए करोगे तो मैं आपको बता देना चाहती हूं कि आपकी हर एक बात सरकार सुनती है।

आपकी हर एक बात रिकॉर्ड की जाती है जो आप व्हाट्सएप पर एक दूसरे से करते हैं। इसलिए अपने आपको ज्यादा स्मार्ट ना समझे और व्हाट्सएप के साथ अपने देश की सरकार के नियमों का भी पालन करें।

फेक न्यूज़, अश्लील फोटो, वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले मैसेज, फेक अकाउंट, वुमेन हरासमेंट, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले और हिंसा भड़काने वाले लोगों को माफ नहीं किया जाएगा।

इसीलिए व्हाट्सएप पर ऐसा कोई भी कंटेंट शेयर करने से ना सिर्फ बचें बल्कि जो कोई भी ऐसा कर रहा है उसकी तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके।

 

LIVE TV