विवादित परिसर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया!

रिपोर्ट – आशुतोष पाठक

अयोध्या: भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी।अयोध्या के मेक स्विफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विवादित परिसर के गर्भगृह में मौजूद रामलला के मुख्य पुजारी व अन्य पुजारियों ने रामलला का जन्मोत्सव मनाया।

तिथि विसंगतियों के चलते अयोध्या में 2 दिन राम जन्मोत्सव मनाया गया। आज विवादित परिसर के गर्भगृह में रामलला का जनमोत्स्व मनाने के बाद अयोध्या में रामनवमी सकुशल संपन्न हो गई।

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला सहित कुछ अन्य मंदिरों में भी आज श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। राम जन्मभूमि परिसर में तो रामलला के जन्म काल के समय किए गए धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चारण से कलयुग में भी त्रेता युग का वातावरण सृजित हो गया।

डीआरएम ऑफिस में तैनात महिला एकाउंटेंट ने कि आत्महत्या

प्रतीकात्मक रूप से जन्मोत्सव संपन्न कराकर राम जन्मभूमि परिसर से बाहर आए रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को पंचामृत और जल से स्नान के बाद चित्र लेपन कर उन्हें नए वस्त्र आदि पहनाकर सिंहासन पर शोभायमान किया गया और फिर आरती की गई|

उन्होंने बताया कि आरती के समय उपस्थित श्रद्धालु और सुरक्षा बल सब के सब भाव विभोर हो उठे और अपने आप को ऐसे सर्वोच्च धार्मिक पल पर उपस्थित पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे|

उन्होंने कहा जन्मोत्सव से संबंधित सभी अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद 1 क्विंटल पंजीरी और 40 लीटर पंचामृत दर्शनार्थियों के साथ ही परिसर में मौजूद सुरक्षा बलों में वितरित किया गया,जिसे पाकर सभी धन्य ही नहीं हुए बल्कि उनके चेहरे भी चमक उठे। तिथि विसंगतियों के चलते अयोध्या में दो दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव आज संपन्न हो गया।

LIVE TV