विधायक रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता का हुआ निधन, प्रियंका ने परिजनों से…

कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल का हार्ट फेल होने के बाद निधन हो गया। शनिवार को उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। ईश्वर चंद्र शुक्ल के निधन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस महासचिव विश्वविजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं की ओर से शोक व्यक्त किया गया।

आपको बता दें कि सिद्धार्थनगर के बुद्ध नगर मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शनिवार को ही शाम में बांसी क्षेत्र से वापस आए थे। घर आने के बाद वह शौच के लिए गये और फिर सीधा कमरे में चले गये। परिजनों के अनुसार कमरे में जाकर उन्होंने लाइट बुझा दी और बिस्तर पर लेट गये। तकरीबन रात 9 बजे जब नाती उन्हें खाने पर बुलाने गया तो वह कुछ भी नहीं बोले। जिसके बाद परिजनों में अफरातफरी मची।

आनन फानन में पूर्व विधायक का पुत्र प्रभात शुक्ल भी कमरे में पहुंचा। परिजनों ने तत्काल डॉक्टर को भी बुलाया। लेकिन उनकी हालत देख उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

प्रियंका गांधी ने की परिजनों से फोन पर बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ला के निधन के बाद उनके पुत्र प्रभात शुक्ला से फोन पर बात करके अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

LIVE TV