वित्त मंत्री ने पेश किया 5 लाख 12 हजार 967 करोड़ का बजट

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने आज प्रदेश का सबसे बड़ा बजट पेश किया।  वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट से प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं। यह यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। इस बजट के माध्यम से एक ट्रिलियम इकोनॉमी बनाने पर काम करेगा। इस बजट के माध्यम से योगी सरकार ने होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने की कोशिश की। इस बार के बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया।

वित्त मंत्री

कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़ रुपए ।

आगरा मेट्रो के लिए 268 करोड़ रुपए।

पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 122 करोड़।

आवासीय भवनों के लिए 600 करोड़ रुपए।

जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपए।

यूपी नीति आयोग का गठन होगा।

किसान पेंशन के लिए 1459 करोड़ का बजट।

युवाओं के लिए 1200 करोड़ का बजट।

काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़।

मदरसों के लिए 479 करोड़।

मुख्यमंत्री सामुहिक योजना के लिए 250 करोड़ का  बजट।

तलाकशुदा महिलाओं के लिए 432 करोड़।

रोड नेटवर्क परियोजना के लिए 830 करोड़ ।

सेव सिटी लखनऊ के लिए 97 करोड़।

प्रयागराज में लॉ यूनिवर्सिटी खुलेगी।

लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए 919 करोड़।

पीजीआई के लिए 820 करोड़।

पूर्वाचल निधि के लिए  300 करोड़।

राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए 4000 करोड़।

अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़।

कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़।

कैंसर संस्थान के लिए 187 करोड़।

शिक्षा के लिए 18 हजार 363 करोड़।

मनरेगा के लिए 4 हजार 800 करोड़।

अस्पताल स्थापना के  लिए 30 करोड़।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 6240 करोड़।

सरयू नहर परियोजना के लिए 1554 करोड़।

हर जिले में युवा हब बनेगा।

जिला अस्पतालो के  लिए 70 करोड़।

बुंदेलखंड निधि के लिए 210 करोड़।

20 नए कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे।

सैफई PGI के लिए 309 करोड।

स्वच्छ भारत मिशन परियोजना के लिए 5791 करोड़।

अर्जुन सहायक परियोजना के लिए 525 करोड़।

निराश्रिक महिलाओं के लिए पेंशन।

प्रदेश में 16 साइबर थाने खोले जाएंगे।

गन्ना सर्मथन मूल्य 325 रुपए क्विंटल।

इस साल 60 लाख टन से ज्यादा चीनी उत्पाद ।

86700 करोड़ गन्ना किसानो का भुगतान।

बमरौला – प्रयागराज के लिए 4 लेन रोड ।

ग्रामीण सड़क के लिए 2305 करोड़।

दिव्यांगों के लिए 500 रुपए हर महीने देना।

 

 

 

 

LIVE TV