ब्रिटेन की अदालत में बोले माल्या, जर्जर जेलों में मुझे कैसे रोकोगे?

विजय माल्या को प्रत्यपर्णलंदन। भारत से हजारों करोड़ का घोटाला कर के भागे शराब व्यापारी विजय माल्या को प्रत्यपर्ण का डर सताने लगा है। ब्रिटेन की अदालत में चल रहे केस की सुनवाई के दौरान उनकी तरफ से ये दलील दी गयी कि उनके प्रत्यपर्ण पर रोक लगानी चाहिए क्योकि भारत में जेलों की बेहद खस्ता हालत है।

यह भी पढ़े:-कश्मीर की तर्ज पर बंगाल में हिंसा करा रही भाजपा : ममता बैनर्जी

दरअसल विजय माल्या को यह अहसास है कि उनके भारत प्रत्यपर्ण को लेकर चल रहे केस में उनकी हार होना स्वाभाविक है क्योकि भारत ने अपना पक्ष बेहद मजबूती से रखा है। जिसको लेकर भगोड़ा व्यापारी माल्या के वकील ने ब्रिटिश अदालत में भारत की जेलों की बुरी हालत की बात कही है।

पहले से सतर्क था गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय को लगता है कि विजय माल्या प्रत्यपर्ण केस में भारतीय जेलों के खराब हालत को एक बड़ा मुद्दा बना सकते हैं और इससे कोर्ट में भारत सरकार का पक्ष कमजोर पड़ सकता है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव ने 23 जून को महाराष्ट्र के गृह सचिव को एक पत्र लिखकर राज्य में जेलों की स्थिति का जायजा लिया था। सूत्रों की माने तो विजय माल्या को भारत लाए जाने के बाद मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में रखा जा सकता है।

यह भी पढ़े:-अमेरिका ने दिखाए तेवर, कोरिया प्रायद्वीप में बढ़ी तनातनी के बीच उड़ाए बमवर्षक विमान

गौरतलब है कि विजय माल्या पर देश के 17 बैंकों का 9000 करोड़ रुपये बकाया है। माल्या मार्च 2016 में इंग्लैंड भाग गए थे। उन्हें प्रत्यर्पण केस में 18 अप्रैल 2017 को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी देखे:-

LIVE TV