कर्ज में डूबे विजय माल्या काट रहे मजे, हसीनाओं के साथ देखा आईपीएल का फाइनल

मुंबई। नौ हजार करोड़ के कर्जे में डूबे विजय माल्या मौज काट रहे हैं। विजय माल्या और उनका बेटा सिद्धार्थ आईपीएल का फाइनल मैच देखते हुए मिले हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सिद्धार्थ माल्या ने खुद इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो में बाप-बेटे की इस जोड़ी के साथ हसीनाएं भी दिख रही हैं।

लंदन में शूट हुए वीडियो में विजय माल्या और उनका बेटा ‘Go RCB’ कहते दिख रहे हैं। विजय माल्या अपनी ट्रेडमार्क मूंछ और दाढ़ी के साथ मैच के मजे ले रहे हैं।

आईपीएल का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ था। इस मैच में हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी।

विजय माल्या लंदन में

मार्च महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या के खिलाफ 900 करोड़ रुपए के मनी लॉण्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। उन्हें कई बार समन भी भेजा गया, लेकिन माल्या नहीं लौटे।

दो मार्च को माल्या भारत छोड़कर लंदन भाग गए थे। उनके खिलाफ तमाम बैंकों ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

नौ हजार करोड़ के कर्ज मामले में माल्या की कई सं‍पत्तियां बेची जा चुकी हैं। हालांकि इस बारे में माल्या ने कहा था कि भारत में उनकी सुरक्षा को खतरा है।

माल्या ने यह भी कहा था कि वह बैंकों का पैसा लौटा देंगे। लेकिन अब लंदन से वायरल हुए इस वीडियो के सामने आने के बाद माल्या की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

LIVE TV