विकास दुबे के 2 और साथी ढेर

विकास दुबे के 2 और साथियों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। वहीं इसी के साथ विकास दुबे के गिरोह के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला को भी इटावा में ढेर किया गया है।

गौरतलब है कि कानपुर की टीम गुरुवार को सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार प्रभात मिश्रा को रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी। लेकिन इसी बीच पनकी थाना अंतर्गत क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर होने पर प्रभात पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करने लगा। प्रभात ने इस बीच पुलिस पर फायरिंग भी की जिसमें एसटीफ के दो आरक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद पुलिस की ओऱ से की गयी फायरिंग में प्रभात घायल हो गया। घायल बदमाश प्रभात को पुलिस इलाज के अस्पताल ले गयी जहां उसकी मौत हो गयी।

LIVE TV