विकास दुबे के पत्नी पहुंची एलडीय, मकान बचाने की लगाई गुहार

लखनऊ। कानपुर गोलीकांड में 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के  मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है। वहीं पुलिस ने विकास दुबे के पैतृक गांव बिकरू में बने घर को भी जेसीबी तोड़ दिया गया है। अब एलडीए  की नजर विकास दुबे के लखनऊ के कृष्णा नगर स्थिति मकान पर नजर है जिसका एलडीय ने तोड़ने की नोटिस दिया गया है। गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने एलडीए अधिकारियों से मकान बचाने की गुहार लगा रही है। रिचा दुबे शुक्रवार की शाम अपने बड़े बेटे के साथ एलडीए पहुंची और रोते हुए कहा, कि मेरे मकान को न तोड़ा जाए।

एलडीए ने रिचा दुबे और तीन अन्य को धारा 27 की नोटिस दे रखी है। 15 दिन में रिचा दुबे को जवाब देना था। रिचा दुबे के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित मकान जे 424 पर खतरा मंडरा रहा है। जिस भूखंड पर मकान बना है उसका कुल क्षेत्रफल 6000 वर्ग फुट था। लेकिन इसका सब डिवीजन कर 4 भूखंड बना दिया गया। अब इस पर चार मकान बने हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद रिचा दुबे एलडीए पहुंची। वह अधिकारियों के पास पहुंचकर जोर-जोर से रोने लगी। अपने मकान को बचाने की गुहार लगाने लगी। साथ ही उनके बेटे ने भी मकान को न गिराने की प्रार्थना की। वहीं उनके मकान का नक्शा नहीं पास है। वह इंजीनियरों से नक्शा पास कराने के बारे में जानकारी कर रही थी। उनके बड़े बेटे ने भी इंजीनियरों अधिकारियों से पूछा की मकान का नक्शा कैसे पास होगा। एक इंजीनियर ने बताया कि दोनों लोगों ने कहा कि अगर यह मकान गिरा दिया गया तो वह लोग सड़क पर आ जाएंगे। 

LIVE TV