वापस आए 60 में से 30 विदेशी यात्री लापता, RT-PCR टेस्ट के बाद खोज रही सरकार

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रही है। इसी बीच आंध्र प्रदेश से आई खबर चौंकाने वाली है। यहां पिछले 10 दिनों में विदेशों से लगभग 60 यात्री पहुंचे हैं। इसमें 9 लोग अफ्रीका से आए हुए हैं। 60 में से 30 यात्री विशाखापट्टनम में रुके हुए हैं। जबकि बाकि 30 राज्य में अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार इन 30 लोगों को ढूंढ रही है। इनमें से कई ने तो फोन तक उठाना बंद कर दिया है। इसके कारण अधिकारियों को इनके लापता होने का डर लगा हुआ है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना है। ज्ञात हो कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में एक ही दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन में सर्वाधिक 8500 केस से भी ज्यादा है। आंकड़े चौंकाने वाले इसलिए भी हैं क्योकि नवंबर के मध्य में इस देश में कोरोना के सिर्फ 200 से 300 केस सामने आ रहे थे।

LIVE TV