पिता के खिलाफ जाकर किया ‘गंदा काम’, पसंद है फिल्मों में ‘सब कुछ’ करना

वाणी कपूरजयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बेफिक्रे’ शुक्रवार को रिलीज़ हो गयी है। ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस वाणी ने अपने फ़िल्मी करियार की शुरुआत में बहुत स्ट्रगल किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पिता को ग्लेमर इंडस्ट्री से परहेज था। लेकिन वाणी को यही पसंद था, जिसके चलते उन्होंने अपने फैमिली से पंगा लिया।

वाणी कपूर का बयान

जी हां, बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इस फील्ड में आने के लिए बहुत मेहनत की है। वाणी की मां ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया, जिसके बाद वह इंडस्ट्री में एंट्री ले सकीं। वहीं वाणी को हॉट और बोल्ड सींस करने से कोई गुरेज नहीं है।

वाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह हॉलीवुड की फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं। इसलिए उन्हें यह किस करना और बोल्ड सीन करना नार्मल लगता है। वहीं, अगर फिल्म की डिमांड है तो फिल्म के स्टार को करना ही पड़ता है।

आपको बता दें कि वाणी ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री पूरी की।

 टूरिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की। उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम किया।

वाणी ने कहा कि उनके पिता का मानना था कि लड़कियों की जल्दी शादी करके उनका घर बसा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी सिर्फ 18 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन वह  सबकुछ अपने मन का करना चाहती थी।

 

LIVE TV