वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नौसेना प्रमुख नियुक्ति को लेकर मामला पहुंचा कोर्ट

वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनको प्राथमिकता न देकर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में दायर अपनी याचिका में वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने कहा है कि वो वाइस एडमिरल करमबीर सिंह से सीनियर हैं और उनको नौसेना प्रमुख पद के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।

23 मार्च को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। रक्षा मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई थी।

भगोड़े विजय माल्या को लगा झटका, लंदन कोर्ट ने ख़ारिज की अर्ज़ी

एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो मई के अंत में रिटायर हो रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मेरिट आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए यह चयन किया है और पद के लिए वरिष्ठतम अधिकारी की नियुक्ति की जाने वाली परंपरा नहीं अपनाई।

सूत्रों ने बताया कि अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल विमल वर्मा इस शीर्ष पद के दावेदारों में से एक थे। वह सिंह से वरिष्ठ हैं।

LIVE TV