स्वास्थ्य मंत्री का फरमान, हर लड़की को देना होगा ‘वर्जिनिटी टेस्ट’

वर्जिनिटी टेस्टमॉस्को। रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने रूस के डॉक्टरों को यह निर्देश दिया है कि वे नाबालिग लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट कर 16 साल से कम उम्र की लड़कियों की यौन गतिविधियों का प्रमाण इकट्ठा करें। रूस की इनवेस्टिगेटिव कमिटी ने सभी मेडिकल प्रफेशनल्स को यह निर्देश दिए हैं।

‘द इंडिपेंडेंट’ की खबर के मुताबिक इस आदेश से जनता काफी नाराज है। डॉक्टरों से लेकर राजनेता भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे घबराकर अब किशोरियां जरूरत के समय भी डॉक्टर से संपर्क नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें : JEE advanced result घोषित, यहां पर देखें अपना परिणाम

रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने साफ करते हुए कहा कि डॉक्टर्स को इस आदेश का पालन करना होगा और उन्हें पुलिस को 16 साल की सभी लड़कियों के वर्जिनिटी जाने, प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इस ऑर्डर के मुताबिक डॉक्टर्स को लड़कियों के हाइमन की जांच करनी है।

ऐसा नही है कि इस तरह से हैरान करने वाला कारनामा रूस ने पहली बार किया है बल्कि कुछ महीने पहले ही रूस ने घरेलू हिंसा को आंशिक तौर पर आपराधिक श्रेणी से हटा दिया था, जिसके बाद दुनियाभर में इसकी आलोचना हुई थी।

LIVE TV