लड़की के साथ बनाया टिक टोक वीडियो, फिर हुआ ये हाल…

कभी भी किसी को मुसीबत बता कर नहीं आती है। फिर चाहे वो घरेलू समस्या हो या फिर आपकी किसी हरकत के चलते कोई मुसीबत तैयार हो गई हो। जी हां, सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

लड़की के साथ बनाया टिक टोक वीडियो

जिसमें एक लड़के को पिटते हुए दिखाया गया है। खास बात यह है कि लड़के को पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका पापा है। लड़के की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक टिक टॉक वीडियो बनाया था और इसे सोशल मीड़िया में शेयर कर दिया था।

यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ताजपुरा की है।

वीडियो में गाने के बोल थे- दिल दे दिया है, जान तुम्हें देंगे

दरअसल, 19 साल के तय्यब अली के पिता मोहम्मद याकूब को कहीं से पता चला कि उनके लड़के ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें किसी लड़की की फोटो है और साथ में गाना चल रहा है ‘दिल दे दिया है, जान तुम्हें देंगे…।

बस फिर क्या था पिता ने अपने बेटे को खंभे से बांध दिया और डंडे से काफी बेरहमी पूर्वक उसकी पिटाई करने लगे। नौजवान लड़के की पिटाई होते देख मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

इसी बीच किसी ने लड़के की पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया।

डिजिटल डिस्प्ले से मिलेगी भक्तों को कुंभ और गंगा की सारी जानकारी, एनजीटी ने की विशेष व्यवस्था…

क्यों हुई लड़के की पिटाई

पिटाई का यह पूरा मामला मोबाइल ऐप से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मोबाइल में टिक टॉक नाम का एक एप्लीकेशन होता है। जिसमें बहुत से लोग आजकल वीडियो बना कर शेयर करते हैं।

तय्यब ने भी यही किया। इस वीडियो में तय्यब ने दो विंडो बनाई थी, जिसमें 1 में वो खुद था जबकि दूसरे में एक लड़की की फोटो लगाई थी।

जब लड़के के पिता तक ये बात पहुंची, तब वो गुस्से से तमतमा गए। घर के सामने ही बेटे को खंभे से बांध दिया और जम कर पिटाई कर दी।

LIVE TV