आज 20 जिलों में हो रहे हैं लोकसभा के चुनाव जानें किसने कहां से की वोटिंग

17वें लोकसभा चुनाव के लिए 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है। सुबह सात बजे से ही लोग अपने घरों से निकलकर बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रह हैं। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों समेत उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की दो सीटों सहित आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित 20 राज्यों में वोटिंग चल रही है।

लोकसभा के चुनाव

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी के देवलचौड़ से वोट डाला है। हरीश रावत की किस्मत इस लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से दांव पर लगी हुई है। उनका मुकाबला भाजपा नेता अजय भट्ट से है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने देहरादून के पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। रमेश पोखरिलाय हरीद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी है और उनका मुकाबला कांग्रेस के अंबरीश कुमार से है।

करतारपुर कॉरिडोर पर इस दो विषयों पर होगी चर्चा, जीरो लाइन पर होगी बैठक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने परिवार सहित अमरावती से वोट डाला।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह ही नागपुर पोलिंग बूथ से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए यह हमारा कर्तव्य है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपना वोट डाल चुके हैं। उन्होंने देहरादून के 124 नंबर पोलिंग बूथ जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह हैदराबाद से प्रत्याशी हैं।

केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने नागपुर के पोलिंग बूथ नंबर 220 से वोट डाला।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी पहले चरण के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने डिब्रूगढ़ के एक मतदान केंद्र से वोट किया।

LIVE TV